भोपाल(9826019364)।
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।
पंचायत समन्वयक अधिकारी(PCO) भर्ती के बाद अब 1040 पदों की भर्ती भी रद्द कर दी गई है।
मप्र कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सब इंजीनियर और मानचित्रकार समेत अन्य समकक्ष पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 निरस्त कर दी है।
मंडल ने 24 अगस्त को इसकी सूचना अपने पोर्टल पर जारी की।
इसके साथ पहले जारी विज्ञापन, रूल बुक और आवेदन प्रक्रिया भी निरस्त कर दी गई है।

Group3_2026_ImportantNotice24082026
1040 पदों पर होनी थी भर्ती
MPESB ने समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन 18 अगस्त को जारी किया था।
इसके तहत 1040 पदों पर भर्ती प्रस्तावित थी।
18 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए थे।
लेकिन विज्ञापन जारी होने के बाद कई विभागों से अतिरिक्त मांगपत्र मंडल को मिले।
इनमें उपयंत्रियों के रिक्त पद भी शामिल हैं।
मंडल के अनुसार नए पदों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
इससे कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ जाएगी।
साथ ही अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता खुलेगा।
इसी कारण मौजूदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का फैसला लिया गया।
अब नए सिरे से जारी होगा विज्ञापन
MPESB अब सभी रिक्त पदों को शामिल करके नया विज्ञापन जारी करेगा।
इसके साथ अपडेटेड नियम पुस्तिका भी जारी होगी।
नई परीक्षा तारीख भी अलग से घोषित की जाएगी।
पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करना होगा।
मंडल के अनुसार पहले जमा की गई आवेदन फीस वापस की जाएगी।
अभ्यर्थियों को नए परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार करना होगा।
PCO के 378 पदों की भर्ती भी हुई थी निरस्त
इससे पहले पंचायत विभाग में 378 पंचायत समन्वयक अधिकारियों (PCO) की भर्ती निरस्त की गई थी।
इनमें बैकलॉग के 54 पद भी शामिल थे।
पंचायत विभाग के संचालक छोटे सिंह ने भर्ती शून्य करने की सूचना जारी की थी।
इसमें विभागीय लिपिकीय त्रुटि को वजह बताया गया था।
PCO भर्ती निरस्त होने की खबर सबसे पहले जनप्रचार ने 18 अगस्त को प्रकाशित की थी।
जनप्रचार ने विभागीय आदेश के आधार पर यह जानकारी सामने रखी थी।
यह भी पढ़ें.. लिपिकीय त्रुटि बताकर पीसीओ भर्ती निरस्त..Click
गलत पाए गए भर्ती जारी रहने के दावे
बाद में भर्ती जारी रहने को लेकर अलग दावा सामने आया।
लेकिन पड़ताल के दौरान विभागीय सूत्रों ने भर्ती निरस्त होने की पुष्टि की।

दो भर्तियों के निरस्तीकरण से बढ़ी अभ्यर्थियों की चिंता
अब सब इंजीनियर और मानचित्रकारों की 1040 पदों वाली भर्ती भी निरस्त हो गई है।
इससे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ सकती है।
हालांकि MPESB ने भर्ती स्थायी रूप से खत्म नहीं की है।
नए पद जोड़कर पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की बात कही है।
अब अभ्यर्थियों की नजर नए विज्ञापन पर रहेगी।
इसके बाद ही पदों की अंतिम संख्या और परीक्षा तारीख स्पष्ट होगी।
एक नजर में
1040 पदों की भर्ती रद्द
सब इंजीनियर और मानचित्रकार पद शामिल
18 अगस्त को जारी हुआ था विज्ञापन
24 अगस्त को भर्ती निरस्त करने की सूचना
पुराने आवेदन और रूल बुक निरस्त
पहले आवेदन करने वालों को फिर आवेदन करना होगा
पहली आवेदन फीस लौटाई जाएगी
नए पद जोड़कर फिर जारी होगा विज्ञापन
PCO के 378 पदों की भर्ती पहले ही निरस्त हो चुकी है
PCO भर्ती निरस्त होने की खबर सबसे पहले जनप्रचार ने प्रकाशित की थी.
Key Words:
MPESB भर्ती, सब इंजीनियर भर्ती, मानचित्रकार भर्ती, समूह-3 भर्ती 2026, 1040 पद भर्ती, मध्यप्रदेश सरकारी नौकरी, MPESB परीक्षा, भर्ती निरस्त, नई भर्ती, PCO भर्ती, पंचायत समन्वयक अधिकारी