भोपाल(9826019364)।
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के रिजल्ट ने हजारों छात्रों की चिंता बढ़ा दी है।
हालिया परिणामों में कई गंभीर गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई हैं।
कहीं परीक्षा देने वाले छात्र को गैरहाजिर बता दिया गया।
कहीं वास्तविक नंबरों की जगह जीरो दर्ज कर दिया गया।
इतना ही नहीं, कुछ मार्कशीट में ऐसे विषय भी जोड़ दिए गए, जिन्हें छात्रों ने चुना ही नहीं था।
इससे छात्रों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
वहीं, यूनिवर्सिटी ने शिकायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई है।
यह भी पढ़ें..—मप्र में भर्ती पर ब्रेक–Click
टॉपर छात्रा को मिला जीरो, जांच में खुली गड़बड़ी
सिवनी की छात्रा सुहानी का मामला इसका उदाहरण है।
छात्रा के अनुसार वह पढ़ाई में हमेशा अच्छे प्रदर्शन करती रही है।
इसके बावजूद रिजल्ट में एक विषय में उसे जीरो नंबर मिले।
उसे इस विषय में फेल कर दिया गया।
सुहानी ने यूनिवर्सिटी में शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद उसकी ओएमआर शीट की जांच की गई।
जांच में ओएमआर शीट और एजेंसी के तैयार किए रिजल्ट में अंतर मिला।
ओएमआर रिकॉर्ड के मुताबिक छात्रा पास थी।
लेकिन तैयार रिजल्ट में उसे फेल दिखाया गया था।
जिस विषय को चुना नहीं, उसी में जीरो
भोपाल के बीकॉम छात्र तूफान अहिरवार की शिकायत भी अलग तरह की है।
उनकी मार्कशीट में ‘टूर एंड ट्रेवल्स’ विषय दर्ज था।
छात्र का कहना है कि उन्होंने यह विषय चुना ही नहीं था।
इसके बावजूद विषय मार्कशीट में जुड़ा मिला।
उसमें जीरो नंबर भी दर्ज कर दिए गए।
नतीजा यह हुआ कि छात्र को फेल घोषित कर दिया गया।
तोहफान के मुताबिक वह तीन से चार बार यूनिवर्सिटी जा चुके हैं।
उन्हें समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया जा रहा है।
परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में गैरहाजिर
शिकायतों का सिलसिला केवल जीरो नंबर तक सीमित नहीं है।
कई छात्रों ने परीक्षा देने के बावजूद रिजल्ट में गैरहाजिर किए जाने की शिकायत की है।
कुछ ने अपने वास्तविक नंबर गलत दर्ज होने की बात भी कही है।
यानी रिजल्ट में कई स्तरों पर सवाल उठ रहे हैं।
कहीं नंबर गलत हैं। कहीं विषय गलत जुड़ा है। कहीं उपस्थित छात्र को गैरहाजिर बताया गया है।
यूनिवर्सिटी ने एजेंसी पर कार्रवाई शुरू की
#WATCH | भोपाल, मध्य प्रदेश: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के परिणामों में गड़बड़ी की शिकायतों पर बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सहायक कुलसचिव सुनील नाय ने बताया, "हमारे सामने कुछ छात्रों के परिणामों को लेकर गड़बड़ियां आई हैं, जिन्हें उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित कर दिया गया। कई बार… pic.twitter.com/RKKRnTuljp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2026
यूनिवर्सिटी के सहायक कुलसचिव सुनील नायक के अनुसार कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
इनमें जीरो नंबर और उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित दर्ज किए जाने की शिकायतें शामिल हैं।
उनके मुताबिक रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
एजेंसी पर पेनल्टी भी लगाई गई है।
मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
इसमें दो वरिष्ठ प्रोफेसर, रजिस्ट्रार और आईटी सेल अध्यक्ष शामिल हैं।
ओएमआर, रिजल्ट और एजेंसी डेटा का होगा मिलान
अब शिकायतों की जांच मूल रिकॉर्ड के आधार पर की जा रही है।
इसके लिए ओएमआर शीट, तैयार रिजल्ट और एजेंसी के डेटा का मिलान होगा।
इससे गलती की वास्तविक वजह सामने लाने की कोशिश की जाएगी।
यूनिवर्सिटी ने एजेंसी को नोटिस भी जारी किया है। उससे रिजल्ट में सामने आई गड़बड़ियों पर जवाब मांगा गया है।
पिछले साल भी सामने आया था चौंकाने वाला मामला
