MPESB ने सब इंजीनियर और मानचित्रकार समेत 1040 पदों की समूह-3 भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। नए पद जोड़कर भर्ती दोबारा शुरू होगी। पुराने आवेदकों को फिर आवेदन करना होगा।
आरक्षण रोस्टर में त्रुटि के कारण पंचायती राज विभाग ने पीसीओ समेत 378 पदों की भर्ती निरस्त कर दी। नई भर्ती की तारीख तय नहीं है। पदोन्नति प्रक्रिया भी दस्तावेजों के अभाव में अटकी है।