बारात बनी वीआईपी रूट की बाधा,मोड़ना पड़ा मुख्यमंत्री का काफिला;होटल प्रबंधन पर कार्रवाई तय

ओरछा में विवाह समारोह के दौरान पार्किंग अव्यवस्था से एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला सुरक्षा कारणों से दूसरे मार्ग से निकाला गया। होटल प्रबंधन पर कार्रवाई की तैयारी है।

ओरछा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव निवाड़ी दौरे पर हैं।

बीती रात वह जिले के धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा पहुंचे।

यहां एक विवाह समारोह ने प्रशासन की यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी।

तय मार्ग पर करीब एक किमी.लंबा जाम लग गया।

हालात ऐसे बनें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का मार्ग बदलना पड़ा।

एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया

होटल ओरछा पैलेस में बड़ी संख्या में बाराती पहुंचे थे।

हालांकि,मेहमानों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध नहीं थी।

इसके कारण होटल के बाहर सड़क पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

यही मार्ग मुख्यमंत्री के काफिले के लिए पहले से निर्धारित था।

सुरक्षा कारणों से बदला गया काफिले का मार्ग

यातायात बाधित होने पर प्रशासन ने तुरंत वैकल्पिक रूट तैयार किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला दूसरे मार्ग से निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

इससे आम लोगों को भी काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें..        SHG के खातों में सेंधमारी!– Click

एसपी ने होटल प्रबंधन को माना जिम्मेदार

पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने घटना की पुष्टि की।

उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह अपर्याप्त बताया।

एसपी के अनुसार होटल प्रबंधन ने क्षमता से अधिक मेहमान बुलाए।

इसके चलते सड़क पर अव्यवस्था और यातायात बाधित हुआ।

उन्होंने कहा कि होटल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन पूरे मामले की जांच भी करेगा।

आज निवाड़ी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी जिले के दौरे पर हैं।

वे नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण करेंगे।

साथ ही जिला अस्पताल का शुभारंभ भी करेंगे।

मुख्यमंत्री दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे।

छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान की जाएंगी।

यह भी पढ़ें.. यह भी पढ़ें..,नौकरी पूरी,वेतन आधा–Click

विकास कार्यों पर प्रदर्शनी भी देखेंगे

इसके अलावा वे विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

वे आमसभा को संबोधित कर विभिन्न योजनाओं के लाभ भी वितरित करेंगे।

संभावना है कि मुख्यमंत्री नई विकास परियोजनाओं की घोषणाएं भी कर सकते हैं।