भोपाल।
देश के चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए अब तक कुल 11 चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी हैं। इनमें छह चार्जशीट कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में और पांच चार्जशीट अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट से संबंधित हैं। जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि नेटवर्क की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और भी आरोप पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
सीबीआई ने मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के साथ भोपाल के ट्रेवल्स कारोबारी विशाल आहूजा और धीरज आहूजा के खिलाफ पहले से दाखिल आरोपपत्रों में नए साक्ष्य भी अदालत के समक्ष पेश किए हैं।
