“उमंग सिंघार के नेतृत्व में आदिवासी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पुलिस मुख्यालय पहुंचा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग.”
भोपाल(9826019364)।
रीवा में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित कोल की हत्या का मामला अब राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है। कांग्रेस ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग उठाई है।
सोमवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आदिवासी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पुलिस मुख्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को ज्ञापन सौंपा।
आज कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक को रीवा में आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय श्री अमित कोल जी की नृशंस हत्या के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
हमारी माँग है कि इस जघन्य हत्याकांड के गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध त्वरित न्यायिक प्रक्रिया… pic.twitter.com/IuZqVGgPQN
— Umang Singhar (@UmangSinghar) July 30, 2026
हत्या को बताया गंभीर मामला
उमंग सिंघार ने कहा कि अमित कोल की हत्या समाज को झकझोरने वाली घटना है।
उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। इससे अपराधियों में कानून का भय बनेगा।
बड़े षड्यंत्र की आशंका जताई
