छात्रावास से उठी सुरक्षा की पुकार: छात्राओं ने अधीक्षिका और उनके पति पर लगाए गंभीर आरोप

सिंगरौली के एससी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में शिकायत की। छात्राओं ने सुरक्षा, अनुचित व्यवहार और काम कराने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, बिना अनुमति छात्रावास में रहने और छात्राओं से काम कराने का आरोप; प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया.”

मनु कुमार शाह,सिंगरौली।

(7415621634)

सिंगरौली के सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की छात्राओं ने अपनी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवाज उठाई।

सोमवार को बड़ी संख्या में छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

छात्राओं ने अधीक्षिका अगासिया रावत और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए।

साथ ही निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

बिना अनुमति छात्रावास में रहने का आरोप

छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका के पति बिना वैधानिक अनुमति छात्रावास परिसर में रहते हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्राओं पर अनुचित टिप्पणियां की जाती हैं।

इससे छात्राओं में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

सफाई और भोजन बनाने का भी आरोप

शिकायत के अनुसार, छात्राओं से छात्रावास की साफ-सफाई कराई जाती है।

इसके अलावा भोजन बनाने जैसे कार्य भी उनसे कराए जाने का आरोप लगाया गया है।

छात्राओं का कहना है कि विरोध करने पर उन पर दबाव बनाया जाता है।

पहले भी कर चुकी हैं शिकायत

छात्राओं के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि पहले भी कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की गई थी।

हालांकि, अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

इसी कारण छात्राओं ने फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी बात रखी।

प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन

शिकायत मिलने के बाद सहायक आयुक्त ने छात्राओं से चर्चा की।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अब जांच रिपोर्ट के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

इस मामले में अधीक्षिका व उनके पति का पक्ष नहीं मिल सका।

भविष्य में उनका अभिमत मिलता है तो उसे इस खबर के साथ साझा किया जाएगा।