न्यू लाइफ मल्टी सिटी हॉस्पिटल अग्निकांड में फरार दो डॉक्टरों ने किया सरेंडर

जबलपुर
जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टी सिटी हॉस्पिटल अग्निकांड मामले में फरार दो डॉक्टरों ने शनिवार को जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। डॉ निशिन्त गुप्ता और डॉ सुरेश पटेल कोर्ट पहुंच गए। जहां से पुलिस ने उन्हें 2 दिन की रिमांड पर ले लिया। दोनों डॉक्टरों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि 1 अगस्त को हुए अग्निकांड के बाद से ही दोनों डॉक्टर फरार थे। न्यू लाइफ मल्टी सिटी हॉस्पिटल में लगी आग में 8 लोगों की मौत हुई थी।

See also  प्राकृतिक आपदाओं से निपटने बनायें कार्य-योजना : ऊर्जा मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *