कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृहमंत्री मिश्रा ने कहा यहां परिवार ही सर्वोपरि

भोपाल

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बीजेपी में पार्टी ही सब कुछ है परिवार नहींं है। इसलिए जब कोई नवाचार आता है तो उस पर शीर्ष नेतृत्व मंथन कर कार्यकर्ताओं तक पहुंचाते हैं और फिर उसे जनता तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे अलग लोग हैं जिनके यहां परिवार ही पार्टी है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी मंत्री मिश्रा ने तंज सकते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करते हैं, इसलिए वे आरक्षण पर भ्रम फैला रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का असर दिखने लगा है। कल गुजरात में फिर एक कांग्रेसी विधायक ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। जिस दिन से यात्रा प्रारंभ हुई है, उसके बाद से देश में कांग्रेस पार्टी छोड़ने का क्रम निरंतर जारी है। कांग्रेस पार्टी पत्तों की तरह बिखर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता जनजाति वर्ग का अपमान करते रहे हैं और लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। लगता है कि कांग्रेस जनों ने जनजाति वर्ग के अपमान की सुपारी ले रखी है।

See also  फ्रेंच चित्रकारों के चित्र दोनों देश की संस्कृति के बीच सेतु का कार्य करेंगे : प्रमुख सचिव शुक्ला

श्रवण कुमार की भूमिका में शिवराज
गृहमंत्री मिश्रा ने तीर्थ दर्शन योजना को लेकर सवाल पर कहा कि हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे है जो बुजुर्गों को नि:शुल्क भोजन-पानी-आवास के साथ तीर्थ करा रहे हैं। मिश्रा ने सीएम राइज स्कूल में मजारनुमा चबूतरा बनने की जानकारी के मामले में कहा कि विदिशा जिले के कुरवाई  स्कूल मामले को प्रशासन ने हल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *