PM मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे महाकाल कॉरिडोर का शुभारंभ, CM शिवराज ने जनता से की ये अपील

भोपाल
11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में महाकाल मंदिर के महाकाल कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनका पूरा मंत्रिमंडल तैयारियों को लेकर सजग नजर आ रहा है। पीएम के कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर जनता से महाकाल की बंदना वाली डीपी लगाने की अपील की है। बता दे महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है। इस कॉरिडोर को बनाने की कुल लागत 793 करोड़ों आई है महाकाल कोरिडोर दो चरणों में बनाया गया हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 11 अक्टूबर को हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) महाकाल महाराज को "महाकाल लोक" अर्पित करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की है कि आइए,इस उत्सव के सहभागी बनें और अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी व बैनर पर श्रद्धा भाव से महाकालेश्वर की वंदना करें।

उज्जैन में तैयारियों का लिया जायजा

इससे पहले कार्यक्रम का तैयारी लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दशहरे वाले दिन उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अवंतिका नगरी उज्जैन में महाकाल महाराज की कृपा से ही अद्भुत ' महाकाल लोक' का निर्माण हुआ है। 'महाकाल लोक' एक ऐसा लोक है, जहां श्रद्धालु जब जाएंगे तो उन्हें भगवान महाकाल , भगवान भोले शंकर और गौरी शंकर की समस्त लीलाएं देखने को मिलेंगी। एक सपना जो वर्ष 2017 में देखा था, वो अब साकार हो रहा है। प्रसन्नता की बात यह है कि भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का यह युग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में पहले बाबा केदारनाथ धाम का पुनर्निमार्ण हुआ। भगवान काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना और अब महाकाल महाराज का 'श्री महाकाल लोक' का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि अवंतिका नगरी में अद्भुत उत्साह है। पूरा प्रदेश भी उत्साहित है। यह गर्व का क्षण है। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस अद्भुत क्षण के साक्षी बनने के लिए महाकाल बाबा की नगरी उज्जैन अवंतिका जरूर पधारें।

See also  64 उद्योग से प्रदेश के ओर 75 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार

11 अक्टूबर को घर पर ही करें वंदना : सीएम शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं जानता हूं कि इतनी बड़ी संख्या में लोग अवंतिका में समा नहीं पाएंगे। इसलिए अपने-अपने गांवों में, मंदिरों में, 11 अक्टूबर की शाम शाम 5 बजे वहां भजन, पूजन, कीर्तन, आरती प्रारंभ करें। दीपक जलाएं, साज-सज्जा करें और फिर शाम को 6 बजे सीधे 'श्री महाकाल लोक' से जुड़ जाएं। जहां आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लोकार्पण संपन्न करेंगे। सबसे मेरी प्रार्थना है कि यहां आकर अथवा अपने गांव-शहर से इस कार्यक्रम में सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *