कब्ज पेट की एक ऐसी बीमारी है, जो जल्द से जल्द ठीक न की जाए तो दस और बीमारियों को जन्म दे देती है। कब्ज की जड़ मुख्य रूप से खान-पान की खराब आदतों, सुस्त जीवनशैली को माना जाता है। दरअसल, यह सभी क्रियाएं आपके पाचन तंत्र को तंग बना देती है। जिस कारण आपके द्वारा खाएं जाने वाले खाद्य पदार्थों को अच्छे तरीके से पेट पचा नहीं पाता है। और इससे मल त्याग कम हो जाता है।
रिपोर्ट अनुसार, हफ्ते में तीन बार से कम मल त्याग की स्थिति कब्ज के दायरे में आती है। हालांकि कभी-कभी कब्ज की समस्या बेहद सामान्य होती है। जबकि कुछ लोग लंबे समय से कब्ज से पीड़ित होते हैं, जिससे इनकी दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित रहती है।
कब्ज होने का मुख्य कारण क्या है?
डिहाइड्रेशन
तले और प्रोसेस्ड फूड
भोजन में फाइबर की कमी
दवाएं
बीमारी
तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाले रोग
गतिहीन जीवनशैली
कब्ज के कारण होने वाली बीमारी
बवासीर
एनल फिशर
डायवर्टीकुलिटिस
फेकल इनकंटीनेंस
यूरिनरी रिटेंशन
बाउल ऑब्सट्रक्शन
ये 5 फूड कब्ज से दिलाएंगे राहत
सूखा आलूबुखारा
विशेषज्ञ बताती हैं कि सूखा आलूबुखारा कब्ज के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक उपचार। यह बच्चों के लिए भी सेहतमंद होता है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, सोर्बिटोल और फेनोलिक यौगिक मौजूद होता है, जो कब्ज के इलाज में कारगर हैं। 100 ग्राम के लगभग आप इसका सेवन कर सकते हैं।
ओट्स
यदि आप कब्ज से पीड़ित हैं तो ओट्स का सेवन करें। इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो मल को नरम बनाता है। ऐसे में मल त्याग में दिक्कत नहीं होती है। इसे आप ओट्स दलिया, ओट्स इडली आदि के रूप में लें सकते हैं।
त्रिफला
त्रिफला एक चूर्ण है जिसमें तीन प्रमुख जड़ी-बूटियाँ होती हैं, आमलकी (आंवला), हरीतकी (हरड़) और बिभीतकी (बहेड़ा)। ये सभी कब्ज दूर करने में मदद के लिए जानी जाती हैं। सोने से पहले, एक गिलास गर्म पानी के साथ आधा से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।
घी / नारियल का तेल
न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि घी ब्यूटिरिक एसिड का एक समृद्ध स्रोत है, जो कब्ज से राहत दिलाने का काम करता है। साथ ही, यह पेट दर्द, सूजन और कब्ज के अन्य लक्षणों को भी कम करता है। वहीं, नारियल के तेल में मीडियम चेन फैटी एसिड (एमसीएफए) की प्रचुरता होती है, जो मल त्याग को प्रोत्साहित करने और मल को नरम करने में मदद करती है। सेवन करने के लिए सुबह-सुबह गर्म पानी में 1 चम्मच घी/नारियल का तेल लें।
चिया सीड्स
चिया सीड्स घुलनशील फाइबर से भरे होते हैं। जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। यह एक नेचुरल रेचक की तरह काम करते हैं, जिससे मल त्याग में परेशानी नहीं होती है। अपने फलों के साथ 1-2 टेबल स्पून भीगे हुए चिया सीड्स लें या नारियल पानी/सामान्य पानी में डालकर सेवन करें।