MP Weather: आज बादलों से राहत, कल 10 अप्रैल से बढ़ेगी तपिश

भोपाल।

प्रदेश में पिछले दो दिनों से सक्रिय मौसम सिस्टम अब कमजोर पड़ने लगा है। गुरुवार को कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहे।

जबकि कुछ जगहों पर शाम तक आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार बने हुए हैं। हालांकि, यह राहत अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी.10 अप्रैल से मौसम करवट लेकर गर्मी का तीखा दौर शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें..सेकंड हैंड गैजेट्स खरीदी में रिस्क–Click

🌡️ 5-6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कई जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

दोपहर के समय सूरज के तेवर खासे तीखे रहेंगे। फिलहाल लू जैसे हालात नहीं बनेंगे, लेकिन 15 अप्रैल के बाद पारा 40 डिग्री के पार जाते ही लू चलने की स्थिति बन सकती है।

🔥 अप्रैल-मई: गर्मी के पीक महीने

जैसे सर्दी के लिए दिसंबर-जनवरी और बारिश के लिए जुलाई-अगस्त अहम होते हैं। वैसे ही गर्मी का चरम अप्रैल और मई में देखने को मिलता है। इस साल भी मार्च के दूसरे पखवाड़े में तापमान 41 डिग्री के पार जा चुका है, जो आने वाले दिनों की तीव्र गर्मी का संकेत है।

🌧️ आज इन जिलों में बारिश-आंधी के आसार

मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान आंधी, बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

दरअसल, बीते दिनों प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय रहे।

जिनके कारण कई जिलों में तेज हवाएं, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।

यह भी पढ़ें.. कांग्रेस भी गाएगी वंदे मातरम् –Click

🌾 फसलों पर पड़ा असर

फरवरी और मार्च में मौसम ने बार-बार करवट ली। दोनों महीनों में चार-चार बार आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चला, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ।

मार्च के दूसरे पखवाड़े में 45 से ज्यादा जिलों में बारिश और 17 जिलों में ओले गिरे। गेहूं, पपीता और केले जैसी फसलें खास तौर पर प्रभावित हुईं।

बार-बार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ाई है और प्रशासन को फसलों के सर्वे तक कराने पड़े।

यह भी पढ़ें..अटूट पुण्य पाने का महामुहूर्त है अक्षय तृतीया-Click

🔄 बार-बार बदला मौसम का मिजाज
– फरवरी में चार बार बारिश-ओलों का दौर।
– मार्च में भी कई चरणों में आंधी-बारिश।
– 26-30 मार्च के बीच फिर बदला मौसम, कई जिलों में असर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *