कांग्रेस की हर मीटिंग की शुरुआत में वंदे मातरम होगा

15

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा है कि अब कांग्रेस की हर मीटिंग की शुरुआत में वंदे मातरम होगा। जिन्हें वंदे मातरम नहीं गाना हो वह कांग्रेस की मीटिंग में नहीं आएं। चौकसे से ने एक बयान में कहा कि देश में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के रूप में वंदे मातरम और जन गण मन को अपनाने का काम कांग्रेस के द्वारा किया गया था।

देश की आजादी के पहले कांग्रेस के हर सम्मेलन में वंदे मातरम का गान होता था। कांग्रेस की छोटी से छोटी बैठक भी वंदे मातरम के उद्घोष के साथ शुरू होती थी। ऐसे में यदि कांग्रेस का कोई व्यक्ति कहता है कि उन्हें वंदे मातरम बोलने में समस्या है तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि अब इंदौर में कांग्रेस के हर कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ होगी।