भोपाल।
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी से जुड़े करीब 25 साल पुराने दो संतान नियम को खत्म करने की कवायद आगे नहीं बढ़ पा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस पाबंदी को हटाने के निर्देश दे चुके हैं।
इसके बावजूद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से संशोधित प्रस्ताव अब तक कैबिनेट के सामने नहीं पहुंचा है।
ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि मुख्यमंत्री की मंशा और ब्यूरोक्रेसी की प्रक्रिया के बीच आखिर अड़चन कहां है।
