भोपाल।
मध्य प्रदेश में सामने आए जमीन घोटाले को लेकर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी व राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को घोटाले को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि उज्जैन में सामने आए जमीन घोटाले को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। सिंघार ने कहा कि हैरत की बात यह कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौन साधे हुए हैं। वह पत्रकारों से मिलने व उनके सवालों का जवाब देने से भी बच रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह मामले में जांच की बात का समर्थन कर तो रहे हैं,लेकिन जांच करेगा कौन। मप्र व दिल्ली दोनों जगह बीजेपी यानी डबल इंजन की सरकार है। इधर,इंडियन एक्सप्रेस ने बीजेपी आईटी सेल के अमित मालवीय व खंडेलवाल के सफाई नामे पर जमकर हमला बोला।
सुने उमंग सिंघार ने क्या कहा—
आज भोपाल में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार से जुड़ी भूमि खरीद के मामले में सामने आए गंभीर तथ्यों को लेकर प्रेसवार्ता की. https://t.co/kDlSVMBmAq
— MP Congress (@INCMP) June 26, 2026
मुख्यमंत्री जी अब आपका खेल खुल चुका हैं, जनता आपके भूमि साम्राज्य को जान चुकी हैं, पर्दे से बाहर आइए और प्रदेश की जनता को सच बताइये।#UmangExposesMPCM pic.twitter.com/CD1Jyonr2s
— Umang Singhar (@UmangSinghar) June 26, 2026
इंडियन एक्सप्रेस के सौरभ द्विवेदी ने एक बार पुन: किया खुलासा
सत्यमेव जयते , सच ने फिर भाजपा के झूठ को खदेड़ दिया है! लेकिन, "अहंकारी-कुर्सियां" मुख्यमंत्री पद की गरिमा गिराने पर आमादा है!
सत्य एवं तथ्य के सामने लाज गंवा चुकी भाजपा अब अपने मध्यप्रदेश की छवि खराब कर रही है! …और उधर, मोहन जी "मौन" में मस्त हैं! मुख्यमंत्री जी प्रदेश की… pic.twitter.com/NObwbdUlf0
— Umang Singhar (@UmangSinghar) June 26, 2026
जीतू पटवारी ने भी बोला हमला—कहा
प्रदेशवासियों,सच ने फिर भाजपा के झूठ को खदेड़ दिया है! लेकिन, “अहंकारी-कुर्सियां” मुख्यमंत्री पद की गरिमा गिराने पर आमादा है! सत्य एवं तथ्य के सामने लाज लुटा चुकी भाजपा अब अपने मध्यप्रदेश की छवि खराब कर रही है! …और उधर, मोहन जी “मौन” में मस्त हैं!
क्या है पूरा मामला
इंडियन एक्सप्रेस ने गत 23 जनवरी को अपने अंक में मप्र के इस जमीन घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसके बाद से ही राज्य की राजनीति में भूचाल आया हुआ। इस खुलासे को लेकर सरकार जहां खामोश है। वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने इसे विपक्ष की साजिश करार बताने की कोशिश की। जानें क्या था इंडियन एक्सप्रेस का खुलासा
CM मोहन यादव के परिवार और कंपनियों से जुड़ी जमीनों की कहानी क्या है?
शपथ के बाद उज्जैन के आसपास बड़े पैमाने पर जमीन खरीद के दावे हैं.
इन जमीनों का रिश्ता नए हाईवे और शहरी विस्तार से क्यों जोड़ा जा रहा है?
इंडियन एक्सप्रेस के जय मजूमदार ने लैंड रिकॉर्ड्स की जांच में क्या पाया?… pic.twitter.com/58pUhipQZE— Indian Express Hindi (@IEhindi) June 23, 2026