उज्जैन।
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा की माताजी गंगादेवी मकवाणा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। उनके निधन से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर फैल गई।
भोपाल से तुरंत उज्जैन पहुंचे DGP
गंगादेवी मकवाणा के निधन की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। डीजीपी कैलाश मकवाणा तत्काल भोपाल से अपने पैतृक निवास 53, राजस्व कॉलोनी, फ्रीगंज, उज्जैन पहुंचे।सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक अंतिम दर्शन हुए। इसके बाद दोपहर 12 बजे अंतिम यात्रा निकली। चक्रतीर्थ मोक्षधाम में पूरे धार्मिक विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम यात्रा में एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा जी की पूज्य माताजी श्रीमती गंगा मकवाणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके चरणों में नमन कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 13, 2026