जन विश्वास कार्यक्रम: तेज बारिश के बीच टीकमगढ़ पहुंचे सीएम मोहन यादव, करेंगे जनसुनवाई और समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचे। जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद वे जन विश्वास कार्यक्रम में जनसंवाद करेंगे। इसके बाद योजनाओं, शिकायतों और विकास कार्यों की समीक्षा होगी। मेडिकल कॉलेज की मांग भी उठेगी।

भोपाल/टीकमगढ़।

(9826019364)

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को जन विश्वास कार्यक्रम के तहत सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद पर जोर रहेगा।

इसका मुख्य कार्यक्रम टीकमगढ़ जिले में आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो के रास्ते टीकमगढ़ पहुंचे।

तय समय से करीब आधे घंटे की देरी से पहुंचने के बाद उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत जिला चिकित्सालय के निरीक्षण से की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम तखा में आयोजित जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यहां वे आम लोगों से संवाद करेंगे। साथ ही उद्यमियों से चर्चा भी करेंगे।

यह भी पढ़ें..भोपाल का ​केसर बंगला फिर चर्चा में–Click

 

जनसुनवाई के बाद योजनाओं की समीक्षा

जन विश्वास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इस दौरान सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा होगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति भी देखेंगे।

अधिकारियों से लंबित मामलों और जनसमस्याओं के समाधान पर जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें.. कटनी में ITअफसर की संदिग्ध मौत–Click

बारिश के बीच सीएम का दौरा

 

टीकमगढ़ जिले में मानसून सक्रिय है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में औसतन करीब 1.5 इंच बारिश दर्ज की गई है।

पलेरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 72 मिमी, यानी करीब 3 इंच बारिश हुई।

मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

इसके बावजूद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय समयानुसार जारी है।

मुख्यमंत्री लगभग पांच घंटे टीकमगढ़ में रहेंगे।

बारिश से कार्यक्रम स्थल पर भर गया था पानी

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटा था।

हालांकि, गुरुवार को करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर कई जगह पानी भर गया।

इसके बाद कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने मौके का निरीक्षण किया।

नगर पालिका अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

जतारा विधायक हरिशंकर खटीक भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज की मांग भी उठेगी

जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि टीकमगढ़ में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह मांग पहले भी शासन स्तर पर रखी जा चुकी है।

ऐसे में जन विश्वास कार्यक्रम केवल जनसुनवाई तक सीमित नहीं रहेगा।

जनसमस्याओं, विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और मेडिकल कॉलेज जैसी स्थानीय मांगों पर भी मुख्यमंत्री के सामने चर्चा होने की संभावना है।

उन्होंने यह भी बताया कि जतारा में औद्योगिक हब विकसित करने की पहल की गई है,

जिसके लिए लगभग 1000 एकड़ जमीन आवंटित करने की बात सामने आई है।

इसका उद्देश्य निवेशकों को आकर्षित कर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री से खिरिया से नौगांव तक सड़क के चौड़ीकरण की मांग भी की जाएगी।

मुख्य बिंदु

जन विश्वास कार्यक्रम,

सीएम मोहन यादव टीकमगढ़ दौरा,

Tikamgarh News,

Mohan Yadav Visit,

जनसुनवाई, समाधान ऑनलाइन,

मध्य प्रदेश सरकार,

Tikamgarh Medical College,

MP News