मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचे। जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद वे जन विश्वास कार्यक्रम में जनसंवाद करेंगे। इसके बाद योजनाओं, शिकायतों और विकास कार्यों की समीक्षा होगी। मेडिकल कॉलेज की मांग भी उठेगी।
दमोह जनसुनवाई में 50 वर्षीय दिव्यांग नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर से दूसरी शादी कराने और राशन दिलाने की गुहार लगाई। उनका यह कहना कि “भगवान मेरे लिए भी इंतजाम करेंगे” सभी को भावुक कर गया।