भोपाल में किसानों के समर्थन में उतरी सपा, वाटर कैनन से रोका; कई कार्यकर्ता घायल

भोपाल में सपा प्रदर्शन पर वाटर कैनन, कई कार्यकर्ता घायल

भोपाल(9826019364)।

किसानों की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर राजधानी

भोपाल में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन तनावपूर्ण स्थिति में पहुंच गया।

‘समाजवादी किसान पीडीए पंचायत’ के बैनर तले जुटे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास और

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव करने निकले थे।

लेकिन लिंक रोड पर प्रकाश तरण पुष्कर के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनका रास्ता रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

पानी की तेज बौछार से कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान एक कार्यकर्ता का सिर फट गया,

जबकि दो प्रदर्शनकारी बेहोश होकर गिर गए।

पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव समेत कई कार्यकर्ता घायल हुए।

घायलों को जेपी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस कार्रवाई पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने नुकीले हथियारों से हमला किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाटर कैनन चलाने के दौरान भी कई कार्यकर्ता घायल हुए।

पार्टी अध्यक्ष के मुताबिक, करीब एक दर्जन घायलों का जेपी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

इनमें पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव भी शामिल हैं।

500 ट्रैक्टरों के साथ भोपाल पहुंचने का दावा

समाजवादी पार्टी ने इस प्रदर्शन को ‘समाजवादी किसान पीडीए पंचायत’ नाम दिया था।

इसमें शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों और कारों से भोपाल पहुंचे।

पार्टी ने प्रदर्शन में करीब 500 ट्रैक्टर लाने का दावा किया।

कार्यकर्ताओं का जुटाव तुलसी नगर स्थित जेपी अस्पताल के सामने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुआ।

यहां से सभी मुख्यमंत्री निवास और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव करने के लिए रवाना हुए।

बैरिकेडिंग पर बढ़ा तनाव, वाटर कैनन से रोका

प्रदर्शनकारी जब लिंक रोड पर प्रकाश तरण पुष्कर के सामने पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर

उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

तेज पानी की बौछार के बीच कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़े।

कुछ को चोटें आईं, जबकि दो के बेहोश होने की जानकारी सामने आई।

घायलों को तत्काल जेपी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद सपा नेताओं ने

पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया।

किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

समाजवादी पार्टी का कहना है कि किसानों की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर

यह आंदोलन आयोजित किया गया था। पार्टी कार्यकर्ता

इन मुद्दों को लेकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते थे।

Keywords 

See also  SIR विवाद: दिल्ली से भोपाल तक चुनाव आयोग पर सवाल, कांग्रेस ने घेराव का ऐलान

Bhopal SP Protest, Samajwadi Party MP, Water Cannon Bhopal,

Farmers Protest MP, Shivraj Yadav, Manoj Yadav, PDA Panchayat, Bhopal Police