“मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गुरुवार को बड़वानी जिले का अधिकारिक दौरा था। वह वहां ग्राम साली टांडा में गायत्री दीप महायज्ञ एवं 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के शुभारंभ सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। लौटते वक्त वह अचानक धार जिले के रालामंडल गांव जा पहुंचे। यहां उन्होंने दो दिन पहले एक सडक हादसे में मृत एक किसान के बेटे सहित अन्य मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि के चेक भी सौंपे।”

















