MP:पत्रकारिता विवि ने बुलाईं ‘जल संरक्षण’ पर निबंध प्रविष्टि,पहला इनाम 11 हजार रु.

भोपाल(Janprachar.com)।माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता व संचार विश्वविद्यालय भोपाल व प्रहरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण विषय पर राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें पहले पुरस्कार की राशि 11 हजार रुपए है। प्रतियोगिता में 14 अन्य चयनित प्रतिभागियों को भी ​नकद राशि से समारोहपूर्वक ​पुरस्कृत किया जाएगा।

​​प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. शिवकुमार विवेक व सहसंयोजक अंकित पांडेय ने बताया कि ​महाविद्यालयीन विद्यार्थी अपने निबंध ​’​जल शक्ति एमसीयू एट द रेट जीमेल डॉट कॉम​’​ ​(​ jalshaktimcu@gmail.com ​)पर ​आगामी एक मई 2023  तक भेज सकेंगे।अंतिम तिथि के बाद भेजी गयी प्रविष्टि स्वीकार नहीं होगी।  प्रतियोगिता में जल और हमारे रोजमर्रा जीवन से संबंधित विषयों पर 2000 शब्दों का निबंध लिखना होगा।

प्रो.विवेक (In Photo)ने कहा कि ​प्रतियोगिता अंतर्गत चयनित सफल प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए तथा द्वितीय में 5100 रुपए नगद दिए जाएंगे। इसके अलावा 2100 रुपए के तीन तृतीय पुरस्कार, 1100 रुपए के पांच चतुर्थ पुरस्कार व 500 रुपए के पांच पंचम पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

ये पुरस्कार एक समारोह में दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में सिर्फ महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता आयोजन में  मार्गदर्शक विवि के कुलपति प्रोफेसर केजी सुरेश और जल योद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडे हैं।​ प्रतियोगिता में अंतिम निर्णय आयोजन समिति का होगा।​

बताई प्रतियोगिता की उपयोगिता
कुलपति प्रो.सुरेश (In Photo) ने प्रतियोगिता की उपयोगिता बताते हुए कहा कि विश्व में बढ़ते जल संकट को देखते हुए एक संवेदनशील अभियान की जरूरत है। भविष्य के संकट के लिए युवाओं को इस चेतना से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से उक्त प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य की भीषण जल समस्या का सामना आज की युवा पीढ़ी को करना पड़ेगा। इसलिए उसे संवेदनशील बनाना जरूरी है।

वहीं जल योद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडे (In photo)ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि युवा ऊर्जा से पर्यावरण के संकट का समाधान करना आसान होगा।

उन्हें इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार करना होगा।


Under the joint aegis of Makhanlal National University of Journalism and Communication and Prahari Foundation, a state level essay writing competition has been organized on the subject of ‘water conservation’. In this, the amount of the first prize is 11 thousand rupees. 14 other selected participants in the competition will also be felicitated with cash. Only college level students will be able to send their essays on “Jal Shakti MCU at the rate gmail.com” (jalshaktimcu@gmail.com) till May 1, 2023. Entries sent after the last date will not be accepted. In the competition, an essay of 2000 words has to be written on the topics related to water and our everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *