खाड़ी युद्ध: संकट में सहारा बने सीएम मोहन यादव

भोपाल।

वैश्विक तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. Mohan Yadav ने एक बार फिर संवेदनशील नेतृत्व का परिचय दिया है।

पश्चिमी एशिया क्षेत्र के  देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

परदेस में भी अपनों का साथ

अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय या पर्यटन के सिलसिले में खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासी यदि मौजूदा हालात में किसी भी प्रकार की सहायता चाहते हैं, तो वे सीधे इस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
राज्य सरकार भारत सरकार और संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर आवश्यक मदद उपलब्ध कराएगी।

हर कॉल पर त्वरित पहल का भरोसा

सरकार का कहना है कि हर सूचना और अनुरोध पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्रदेश का कोई भी नागरिक संकट की घड़ी में अकेला महसूस न करे।

📞 संपर्क विवरण

दूरभाष नम्बर: 011-26772005
व्हाट्सऐप नम्बर: 9818963273
ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com

संदेश साफ है प्रदेश की सरहदें भले दूर हों, लेकिन मुख्यमंत्री का ध्यान हर उस नागरिक पर है जो मुश्किल समय में अपने घर-राज्य की ओर उम्मीद से देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *