मप्र: ​पिकनिक मनाने गए तीन युवक बहे,तलाश जारी

सीधी,भोपाल (Janprachar.com)। बारिश के मौसम में झरने व जल प्रपात पर्यटकों का मन मोहते हैं। लेकिन इनका आनंद लेते समय बरती गई असवाधानी जानलेवा भी साबित होती है। प्रदेश के सीधी व भोपाल में हुए हादसे में ऐसे ही तीन युवकों के झरने में लापता हो जाने की खबर है। इनकी तलाश जारी है।

पहले खबर सीधी की। सीधी से 8 युवक उकरहा गांव में पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे।

जिसमें प्रत्यूष पांडे (18) निवासी पड़रा, चंद्र शेखर गुप्ता निवासी उकरहा दोनों नहाने के लिए नीचे उतरे हुए थे। तेज बहाव के कारण वह दोनों बह गए। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तेज बहाव के कारण युवक नहीं मिले। यह घटना कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार शाम करीब चार बजे उकरहा गांव की है।

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता युवकों की तलाश में जुटी रही। शाम को इलाके में अंधेरा होने से बचाव कार्य को बंद कर दिया गया है। फ‍िलसागर बाणसागर नहर का पानी रोक द‍िया गया है।
महादेव पानी वॉटर फॉल्स में एक किशोर बहा
इधर,राजधानी भोपाल के समीप महादेव पानी वॉटर फॉल्स में भी रविवार को बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे।

इन्हीं में विपिन सेन व उसके दो साथी गहरे पानी में उतरने से डूबने लगे। इनमें से दो को तो मौके पर बचा लिया गया लेकिन ​15वर्षीय विपिन का अब तक सुराग नहीं लगा है।

एसडीआरएफ व पुलिस दल मौके पर बचाव कार्य में जुटा रहा लेकिन देर शाम अंधेरा होने पर बचाव कार्य रोकना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *