मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में करंज, बादाम, नीम और महुआ के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल निवासी श्रीमती स्मिता गुप्ता ने भी पौध-रोपण किया। इन्हें उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता दी गई थी। इसके अलावा ख्यात भजन गायक गोवर्धन उदासी और दिलीप उदासी एवं लेखक संजय खूबचंदानी ने भी पौध-रोपण किया।