कमल नाथ धनाढ्य ,इसलिए वह सबसे योग्य सीएम कैंडिडेट,यही मजबूरी भी : विवेक तन्खा

​ग्वालियर। कांग्रेस सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व नेता विवेक तन्खा ने शुक्रवार को ग्वालियर में एक बड़ा बयान दिया। मीडिया से चर्चा में तन्खा ने मप्र कांग्रेस नेताओं की आंतरिक पीड़ा जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ Kamalnath के पास काफी धन संपदा Property है,हवाई जहाज है। वह सब संसाधन हैं जो राजनीति के लिए अब अपरिहार्य समझे जाने लगे हैं। ऐसे में उनका सीएम कैंडिडेट CM Candidate  होना कांग्रेस की आवश्यकता Need बन गई है।

उनके इस बयान पर जब यह पूछा गया कि तो क्या कमलनाथ कांग्रेस की मजबूरी है,इस पर तन्खा ने कहा कि आप यह कह सकते हैं। लेकिन राजनीति और चुनाव में मुकाबले के लिए यह सब जरूरी होता ही है। कमल नाथ के आम लोगों से कम मेलजोल के सवाल पर तन्खा ने कहा कि उनकी सेहत और उम्र भी इसका एक कारण हैं। बाकी हम सब तो हैं ही सभी लोगों से मिलने.जुलने के लिए।

क्या कांग्रेस में सिंधिया JM Scindhia  प्रकरण टाला जा सकता था? इस पर तन्खा ने कहा कि तब बहुत कुछ हो सकता था,लेकिन अब इस मामले में बहुत देर हो चुकी है। इसलिए इस पर बात करने का अब कोई मतलब नहीं रह जाता।

राजस्थान के नेता सचिन पायलट को लेकर उन्होंने कहा कि वह कुछ जल्दबाजी कर रहे हैं। उन्हें अभी धैर्य,संयम बरतना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi की संसद सदस्यता गंवाए जाने पर उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें अपनी राज्यसभा सीट ऑफर की है। उन जैसे नेता का संसद में होना जरूरी है।

कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस साधारण मामले में दो माह की सजा नहीं होती,उसमें दो साल की सजा। यह बताता है कि भाजपा का हस्तक्षेप हर जगह बढ़ रहा है। भाजपा न सच बोलती है न सच सुनना चाहती है। अधिकारी आज भाजपा के कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं, कांग्रेस की सरकार आने पर उन्हें उनके मूल काम में लगाया जाएगा।​

See also  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: गर्भवती पाईं गईं 4 युवतियां हुईं अपात्र,जांच को लेकर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *