मध्य प्रदेश के एक स्कूल में लेडी टीचर पर छात्राओं से अश्लील बात करने के आरोप लगे हैं। यह मामला जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कुंडाली कलां स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। शिक्षिका भावना शर्मा पर कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं से अनुचित बातचीत करने का आरोप है।