श्रीलंका टेस्ट सीरीज:भारतीय टीम का ऐलान 28 को होने के आसार

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में बढ़त के बाद टीम इंडिया अब श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट गई है। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम का ऐलान मंगलवार तक होने की संभावना है।

मुंबई।

टी—20 मेचों में भारतीय टीम की वापसी के बाद भारतीय टीम श्रीलंका टेस्ट सीरीज की ओर अग्रसर है।

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा मंगलवार 28 जुलाई को होने के संकेत हैं।

भारत ने शनिवार को हरारे में जिम्बावे टीम को 90 रनों से शिकस्त देकर सीरीज में 2—0 से बढ़त हासिल की।

वर्चुअल बैठक में होगा चयन

श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार तक हो सकता है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, सिलेक्शन कमिटी वर्चुअल मीटिंग में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम चुनेगी।

सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप 2025-27 का हिस्सा है।

पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

इसके लिए टीम कोलंबो में 4-दिवसीय वार्म-अप मैच भी खेलेगी।

जिम्बाब्वे उच्चायुक्त ने दिया रात्रिभोज,किया सम्मान

जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत ब्रह्मा कुमार ने  भारतीय टी20 टीम के सम्मान में  स्वागत समारोह आयोजित किया।

कार्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर, अंतरिम हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण, खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल हुए।

राजदूत ब्रह्मा कुमार ने श्रेयस अय्यर और वीवीएस लक्ष्मण को पारंपरिक शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों ने राजदूत के परिवार और भारतीय दूतावास के अधिकारियों से मुलाकात की।

बीसीसीआई ने कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे हरारे की यादगार शाम बताया।

भारत फिलहाल तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे है।

पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था।

तेज गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए।

जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 50 और ईशान किशन ने 35 रन बनाए।