क्रिकेट में युवा सितारों का जलवा, अफगानिस्तान ध्वस्त: भारत ने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

"भारत ने चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहली पारी में 564/8 रन बनाकर विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन के बाद भी अफगान बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और दूसरी पारी में 112 रन पर ऑलआउट हो गए।"

4

चंडीगढ़।

भारतीय क्रिकेट टीम ने युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से करारी शिकस्त दी।

तीन दिन में समाप्त हुए मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा।

पारी और 300 रन से जीता मुकाबला

भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 पर घोषित की थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई।

टीम इंडिया को 412 रन की विशाल बढ़त मिली। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने फॉलोऑन देने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ।

फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 35.3 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई।

दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

सुथार,सुंदर की घातक गेंदबाजी

मैच के सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने पहली पारी में छह विकेट लेकर अफगानिस्तान की कमर तोड़ दी।

दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए और भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार बने।

इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट में जीत के अंतर के लिहाज से अपना नया रिकॉर्ड कायम कर लिया और युवा खिलाड़ियों ने भविष्य के लिए मजबूत दावेदारी भी पेश की।