खरगे ने दिवाली को बताया ‘खुशियों की ईद’, मचा सियासी बवाल; BJP ने कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी

खरगे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश बताया।

नईदिल्ली।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति बताते हुए कांग्रेस पर

हिंदू और सनातन विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया है।

BJP नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता ईद को भी ‘खुशियों की दिवाली’ कहेंगे?

वहीं, कांग्रेस की ओर से इस बयान को आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश बताया गया है।

क्या है पूरा मामला? खरगे के बयान पर क्यों हुआ विवाद

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवाली के मौके पर पत्रकारों से

बातचीत के दौरान देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

इसी दौरान उन्होंने दिवाली को खुशियों की ईद बताया।

खरगे ने कहा कि दिवाली भारत का एक बड़ा त्योहार है, जिसे देश के सभी लोग मनाते हैं।

उन्होंने इसे लंबे समय तक चलने वाली खुशियों की ईद जैसा उत्सव बताया।

उनके इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि

हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली की तुलना दूसरे धर्म के त्योहार से करने की जरूरत क्यों पड़ी?

BJP ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

See also  आदित्य हृदय स्तोत्र: जब श्रीराम को मिला विजय का मंत्र, जानिए संपूर्ण पाठ और धार्मिक मान्यताएं

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिवाली के मौके पर भी कांग्रेस को तुष्टीकरण और वोट बैंक की चिंता है।

भंडारी ने अपने बयान में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

सोनिया गांधी की बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर की गई टिप्पणी का भी जिक्र किया।

प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को सनातन विरोधी बताया।

प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी खरगे के बयान की आलोचना की।

केसवन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक रणनीति के लिए करोड़ों

हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने से भी पीछे नहीं हटती।

प्रवक्ता केसवन ने खरगे के महाकुंभ से जुड़े पुराने बयान और राहुल गांधी की छठ पूजा तथा राम मंदिर से जुड़ी टिप्पणियों का भी जिक्र किया।

ईद को दिवाली क्यों नहीं कहते:BJP ?

पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सवाल उठाया कि दिवाली हिंदुओं का बड़ा त्योहार है और इसकी अपनी धार्मिक पहचान, परंपराएं और महत्व हैं।

ऐसे में इसे ईद कहने की जरूरत क्यों है?

भाटिया ने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि क्या वे कभी ईद को ‘खुशियों की दिवाली’ कहने का साहस दिखाएंगे?

गौरव भाटिया  के मुताबिक, हर त्योहार की अपनी पहचान और धार्मिक महत्ता होती है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

भाजपा के अन्य नेताओं ने भी खरगे के बयान को धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

See also  राहुल से पहले BJP का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नबिन इंदौर में 17 को दिखाएंगे सियासी ताकत

कांग्रेस ने क्या दी सफाई?

खरगे के बयान पर उठे विवाद के बीच कांग्रेस के पक्ष से इसे सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश बताया गया।

Congress की दलील है कि खरगे ने ‘ईद’ शब्द का इस्तेमाल व्यापक अर्थ में खुशियों और उत्सव के प्रतीक के रूप में किया था।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में लोगों से आपसी मतभेद और गलतफहमियां दूर करने की अपील भी की थी।

उन्होंने कहा था कि सभी को मिलकर देश की रक्षा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।

INC समर्थकों का कहना है कि उनके बयान का उद्देश्य किसी त्योहार की धार्मिक पहचान बदलना नहीं,

यहअलग-अलग समुदायों के बीच खुशियां और भाईचारा बढ़ाने का संदेश देना था।

AIMIM ने भी खरगे के बयान पर उठाए सवाल

विवाद में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने खरगे के बयान को राजनीतिक दिखावा बताया।

पठान ने कहा कि दिवाली हिंदू समुदाय का बड़ा त्योहार है और ईद भी अपने आप में खुशियों का पर्व है।

दोनों त्योहारों का अपना महत्व है।

वारिस ने आरोप लगाया कि इस तरह की तुलना राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश हो सकती है।

इस तरह खरगे के बयान पर केवल बीजेपी ही नहीं, बल्कि AIMIM की ओर से भी आलोचना सामने आई।

See also  राज्यसभा सीट पर आखिरी दांव: आयोग के फैसले पर टिकी कांग्रेस की उम्मीदें

सोनिया गांधी के बयान को लेकर भी बीजेपी ने साधा निशाना

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर विवाद के बीच बीजेपी ने सोनिया गांधी की बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़ी टिप्पणी को भी मुद्दा बनाया।

सोनिया गांधी ने अपनी किताब Belonging: A Journey of Love के संदर्भ में एक इंटरव्यू में

6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को याद करते हुए कहा था कि उन्होंने टेलीविजन पर यह घटना देखकर रोया था।

भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने इस टिप्पणी को भी कांग्रेस की राजनीतिक सोच से जोड़ते हुए सवाल उठाए।

इस तरह दिवाली पर खरगे के बयान से शुरू हुई बहस में बाबरी मस्जिद, महाकुंभ, छठ पूजा और राम मंदिर से जुड़े पुराने विवाद भी शामिल हो गए।

दिवाली के बयान से क्यों गरमाई कांग्रेस-BJP की राजनीति?

भारत में त्योहारों और धार्मिक प्रतीकों से जुड़े बयान अक्सर राजनीतिक बहस का विषय बन जाते हैं।

इस मामले में भी दोनों पार्टियों ने अपने-अपने नजरिए से बयान की व्याख्या की है।

पार्टी बीजेपी का आरोप है कि खरगे का बयान हिंदू धार्मिक भावनाओं का सम्मान नहीं करता और यह तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है।

दूसरी ओर, कांग्रेस इसे राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव से जोड़कर देख रही है।