संसद में शिवसेना का ऑफिस भी शिंदे गुट को

संसद में शिवसेना का ऑफिस भी शिंदे गुट को

शिवसेना के चुनाव चिह्न को लेकर घमासान जारी है। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ताजा खबर यह है कि उद्धव ठाकरे की याचिका पर मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब बुधवार को सुनवाई की उम्मीद है। इससे पहले सर्वोच्च अदालत ने सोमवार को उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। उद्धव गुट जल्द सुनवाई की मांग कर रहा है ताकि और नुकसान होने से बचाया जा सके।

उद्धव ठाकरे को उस समय एक और झटका लगा जब लोकसभा में शिवसेना का दफ्तर शिंदे गुट को आवंटित कर दिया गया। इसके लिए शिंदे गुट की ओर से लोकसभा सचिवालय को चिट्ठी लिखी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *