केंद्रीय मंत्री अमित शाह 24 फरवरी को सतना प्रवास पर

भोपाल। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री  अमित शाह 24 फरवरी को एक दिवसीय सतना प्रवास पर रहेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 फरवरी को दोपहर 12.25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12.55 बजे सतना जिले के मैहर हेलीपेड पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजन करेंगे।

दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। श्री शाह दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मैहर से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। आप 3.15 बजे सतना में सबरी माता जन्म जयन्ती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे।

शाह सायं 5.15 बजे सतना के मेडिकल कॉलेज कैंपस में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन एवं दौरा कर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6.45 बजे सतना के ओम इंटरनेशनल होटल पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे। श्री शाह रात्रि विश्राम सतना में करेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री 25 फरवरी को प्रातः 10 बजे सड़क मार्ग द्वारा सतना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रातः 10.45 बजे सतना से हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री शाह प्रातः 10.50 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से गोरखपुर प्रस्थान करेंगे।

See also  वंदे मातरम पर सियासी संग्राम तेज, अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप; 1937 के फैसले को लेकर छिड़ी बहस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *