आज गुजरात में प्रचार करने जाना था राहुल को पर नहीं गए

उज्जैन
भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को उज्जैन में विश्राम करेगी। राहुल गांधी को गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार जाने का कार्यक्रम था, लेकिन फिलहाल वह नहीं जा रहे। वह पूरा दिन विश्राम करेंगे और लोगों से मिलेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन पहुंची थी। मंगलवार को राहुल ने महाकाल के दर्शन करने के अलावा बड़ी आमसभा को भी संबोधित किया।

राहुल ने मंगलवार को आम सभा के दौरान केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों को जमकर लताड़ा था। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में तपस्वियों की पूजा होती है। महाकाल भी सबसे बड़े तपस्वी थे और भगवान कृष्ण और श्री राम भी। हिंदू धर्म तपस्या और तपस्वियों का सम्मान करता है। वहीं, भाजपा की सरकार में तपस्वियों का सम्मान नहीं होता, बल्कि उनका अपमान होता है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में आई थी। तब दो दिन का विश्राम महाराष्ट्र की सीमा में लिया था। राहुल गांधी ने दो दिन गुजरात जाकर चुनावी सभाएं ली थीं। 21 नवंबर को उन्होंने सूरत और राजकोट में जाकर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया था। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को राहुल का गुजरात जाने का प्लान था। आखिर में इसे टाल दिया गया।

See also  FIFA World Cup 2022: लियोनेल मेसी के दम पर 8 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, नीदरलैंड्स को पेनेल्टी   

240 किलोमीटर का तय करने के बाद रुकी यात्रा  
बुरहानपुर से उज्जैन तक भारत जोड़ो यात्रा ने 240 किलोमीटर की दूरी सात दिन में तय की। पहले यात्रा इंदौर में एक दिन का विश्राम लेने वाली थी, लेकिन बाद में तय शेड्यूल में बदलाव करते हुए यात्रा एक दिन पहले 29 नवंबर को उज्जैन पहुंची। एक दिन के विश्राम के बाद एक दिसंबर से यात्रा फिर शुरू होगी। बुधवार को यात्रा का 83वां दिन है। अब तक यात्रा 36 जिलों में जा चुकी है। यात्रा श्रीनगर में खत्म होगी और अभी 1209 किलोमीटर की दूरी यात्रा को और तय करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *