आगर मालवा में दो हजार पुलिस जवान के हाथों में होगी भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी

भोपाल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब आगर मालवा जिले की ओर बढ़ेगी। इसके चलते आगर मालवा जिले में उनकी सुरक्षा के लिए दो हजार जवान तैनात किये जाएंगे। इस दौरान बाबा वैजनाथ और नलखेड़ा में मां बागलामुखी के मंदिर की भी सुरक्षा आज से बढ़ाई जा रही है। अभी इन दोनों मंदिरों में राहुल गांधी दर्शन के लिए जाएंगे ऐसी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को कांग्रेस ने अब तक नहीं दी है, लेकिन पुलिस ने यहां पर राहुल गांधी के जाने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है।

राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा आगर-मालवा जिले में चलेगी। इस जिले में यह यात्रा करीब 90 किलोमीटर का सफर तय करेगी। राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में दाखिल होने के बाद बुरहानुपर, खंडवा, खरगौन, इंदौर जिले के पार कर उज्जैन पहुंच गई है। आज उज्जैन में यात्रा का रेस्ट हैं। गुरुवार को यात्रा फिर से शुरू होगी। यह यात्रा आगर मालवा जिले में सबसे ज्यादा चलेगी। अब तक पांच जिलों में मिलाकर राहुल गांधी की यात्रा करीब 180 किलोमीटर चल चुकी है। उज्जैन जिले में अभी 20 से 25 किलोमीटर यात्रा एक दिसंबर को चलेगी। इसके बाद आगर जिले में दो दिसंबर को पहुंचेगी।

See also  पॉलीटेक्निक स्टूडेंट्स ने रोक दिया कॉलेजों में प्रवेश देने वाली लेटरल एंट्री

2 से 4 दिसंबर तक आगर जिले में

आगर मालवा जिले में राहुल गांधी की यह यात्रा तीन दिन तक रहेगी। सुरक्षा के लिए इस जिले में दो हजार जवान तैनात रहेंगे। बाबा वैजनाथ का मंदिर यात्रा के मार्ग पर ही है, जबकि नलखेड़ा की मां बगलामुखी का मंदिर यात्रा मार्ग से करीब 25 किमी अंदर हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *