हवाओं के कारण बढ़ी सिहरन

हवाओं के कारण बढ़ी सिहरन

वर्तमान में उत्तर भारत में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत का वातावरण ठंडा बना हुआ है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट होने लगी है।

 

इसी क्रम में मध्य प्रदेश में बुधवार को सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। शुक्रवार से न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभाग में काफी गिरे एवं शेष संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

 

न्यूनतम तापमान रीवा संभाग में सामान्य से अधिक एवं शेष संभागों में सामान्य रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। साथ ही हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *