बड़वानी के सात नगरीय निकायों में से छह में भाजपा के बने अध्यक्ष

बड़वानी के सात नगरीय निकायों में से छह में भाजपा के बने अध्यक्ष

मध्‍य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के बाद बुधवार को बड़वानी जिले में पार्षदों के माध्यम से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। सात नगरीय निकायों में से छह में भाजपा और एक में कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। छह उपाध्यक्ष भी भाजपा के बने।

 

पार्टी को मिली इस जीत को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विश्वास बताया। अन्य निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव भी इसी सप्ताह होगा|

प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव इस बार अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षदों के माध्यम से कराया गया है। बड़वानी जिले की सेंधवा नगर पालिका में बसंती यादव, बडवानी नगर पालिका में अश्विनी सिंह चौहान, राजपुर नगर परिषद में सीता अग्रवाल, अंजड नगर परिषद में मांगीलाल मुकाती, पानसेमल नगर परिषद में शैलेन्द्र रमेश भंडारकर और खेतिया नगर परिषद में दशरथ आनंदा निकुंम अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *