थांदला के पास सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत

थांदला के पास सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत

बुधवार देर शाम थांदला के समीप ग्राम बोरवां में सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें 3 लोगों की मौके मृत्यु हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यहां बाइक को भारी वाहन ने टक्‍कर मार दी।

 

थांदला थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में छोटी धामनी निवासी मिबुल पिता रमेश, मनोज पिता खीमा निवासी मदरानी, गुलाब पिता मनोज निवासी मदरानी की मृत्यु हो गई है।

इस हादसे में भूरी पति मनोज निवासी मदरानी और 3 वर्षीय बालक आनंद पिता मनोज निवासी मदरानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

घायलों को थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर रोहित मुजाल्दे ने उनका प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में झाबुआ जिला चिकित्सालय रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *