वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

“वेद प्रताप वैदिक का जन्म 1944 में इंदौर में हुआ था। उन्होंने 1958 से ही पत्रकारिता शुरू कर दी थी। वे देश के बड़े पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक थे। वे नवभारत टाइम्स और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया से भी जुड़े रहे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अन्तरराष्ट्रीय राजनीति में पीएचडी की थी। वेद प्रताप वैदिक अनेक भारतीय और विदेशी शोध-संस्थानों और विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेस रहे हैं।”

नई दिल्ली // वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन हो गया है। वेद प्रताप वैदिक ने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वेद प्रताप वैदिक देश के बड़े पत्रकार और जाने माने चेहरे थे। उन्होंने 2014 में आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया था।यह तब काफी चर्चित हुआ था।

वेद प्रताप वैदिक का जन्म 1944 में इंदौर में हुआ था। उन्होंने 1958 से ही पत्रकारिता शुरू कर दी थी। वे देश के बड़े पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक थे।

वे नवभारत टाइम्स और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया से भी जुड़े रहे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अन्तरराष्ट्रीय राजनीति में पीएचडी की थी। वेद प्रताप वैदिक अनेक भारतीय और विदेशी शोध-संस्थानों और विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर रहे हैं।

वेद प्रताप वैदिक ने 1957 में सिर्फ 13 साल की उम्र में हिन्दी के लिए सत्याग्रह किया और पहली बार जेल गए। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति पर अपना शोध ग्रन्थ हिन्दी में लिखा, इस वजह से स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (JNU)ने उनकी छात्रवृत्ति रोक दी।

इस मामले में JNU ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मुद्दे पर 1966-67 में भारतीय संसद में जबर्दस्त हंगामा हुआ था। इसके बाद इंदिरा गांधी सरकार की पहल पर JNU के नियमों में बदलाव हुआ। अंतत: जेएनयू को उन्हें वापस लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *