निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये आवेदन 23 मार्च तक लिए जाएंगे और 28 मार्च को लाटरी प्रक्रिया के तहत प्रवेश दे दिए जाएंगे। यह पहला मौका है, जब समय से उक्त प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका फायदा कमजोर आय वर्ग के बच्चों को होगा, वे प्रवेश मिलने के बाद समय से स्कूल जाना शुरू कर सकेंगे।

साल आरटीई के लिए 15 जून से आवेदन शुरू होते थे और अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होती थी। प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद भी इतना लंबा समय लगाया जा रहा था कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचते-पहुंचते अक्टूबर से नवंबर आ जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *