पटियाला में दरगाह पर माथा टिकाने के बहाने पत्नी को नहर में फेंका, दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

पटियाला
थाना अर्बन एस्टेट के अंतगर्त आते विर्क कालोनी निवासी एक युवती को उसके पति ने नहर में फेंक दिया। रंजना नामक इस लड़की ने दो साल पहले आरोपित संजू के साथ लव मैरिज की थी। 10 जून को जब आरोपित ने रंजना की मां को फोन करके पूछा कि उनकी बेटी कहीं घर पर आई तो नहीं। इसके बाद परिवार को शक हुआ। पूछने पर आरोपित ने कहा कि दरगाह पर माथा टेकने गए थे, जहां से नाराज होकर रंजना चली गई थी। लड़की वालों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत कर दी। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद शव को खनौरी से बरामद किया। 13 जून को परिवार शव लेने खनौरी के लिए रवाना हुआ है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में मृतका की मां फूला देवी निवासी विर्क कालोनी की शिकायत पर आरोपित संजू के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही की है।

यह है पूरा मामला
फूला देवी के अनुसार उसकी बेटी ने दो साल पहले आरोपित संजू के साथ लव मैरिज की थी। 9 जून सुबह दो बजे रंजना व उसका पति संजू फूला देवी के घर पर आए थे, इन्होंने कहा कि हरिद्वार से लौटते समय लेट हो गए हैं। ऐसे में मकान मालिक को रात को उठाना मुनासिब नहीं होगा तो दंपति घर पर रूक गया। सुबह यह लोग वीरवार होने की वजह से दरगाह पर जाने की बात कह निकल गए। सेंट्रल जेल रोड स्थित दरगाह पर जाने की बात कह संजू ने अपनी पत्नी को अबलोवाल भाखड़ा नहर पर लिजाकर नहर में फेंक दिया और वापस लौटकर थाना त्रिपड़ी पुलिस को पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद आरोपित ने फूला देवी को फोन करके कहा कि रंजना मायके घर तो नहीं आई है क्योंकि वह दरगाह से झगड़ा करके चली गई है। फूला देवी ने शक होने पर पुलिस को बताया कि संजू उनकी बेटी रंजना के चरित्र पर शक करता था तो उन्होंने आशंका हुई कि बेटी का कत्ल किया गया है।

बातों-बातों में कत्ल के इरादे बताए थे आरोपित ने
फूला देवी के अनुसार उसका दामाद शराब पीकर अक्सर ही बेटी के मारपीट करता था। परिवार का झगड़ा समझकर वह चुप हो जाते थे। हरिद्वार से लौटने के बाद संजू ने अपनी पत्नी को कहा था कि हरिद्वार में वह कत्ल की नीयत से लेकर गया था लेकिन प्लान कामयाब नहीं हो सका। रंजना ने अपने पति के मुंह से यह बात सुनने के बाद अपनी मां फूला देवी को बताई तो उन्होंने संजू से पूछ लिया। संजू ने इसे मजाक कहते हुए टाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *