नेपाल में सड़क दुर्घटना, 16 लोगों की मौत, 24 अन्य घायल

नेपाल
भीषण सड़क हादसे (MajorRoad Accident) की खबर है। बस सड़क दुर्घटना यहां के बारा जिले (Bara District) में हुआ जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है और करीब 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्तपाल में भेजा गया है।
 
वहीं पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस हादसे की वजह तलाशने में जुट गई है। खबर के मुताबिक बस चितवन के नारायणगढ़ से बारा के पथलैया की ओर जा रही थी। पुलिस सड़क हादसे में मारे गए लोगों की पहचान कर रही है।

पहले भी हुई सड़क दुर्घटना
बता दें कि इससे पहले सोमवार को ही नेपाल में एक बस दुर्घटना हुई थी, जिसमें कम से कम यात्रियों की मौत हो गई थी, वहीं 36 अन्य घायल बताए गए थे।

See also  सुकेश चंद्रशेखर के वसूली मामले में पिंकी ईरानी गिरफ्तार, पुलिस को मिली तीन दिन की हिरासत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *