सुकेश चंद्रशेखर के वसूली मामले में पिंकी ईरानी गिरफ्तार, पुलिस को मिली तीन दिन की हिरासत

नईदिल्ली
 दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले में पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया है। ईरानी ने ही कथित तौर पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का ठग सुकेश चंद्रशेखर से परिचय कराया था। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि मुंबई निवासी ईरानी, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कार्यालय में जांच में शामिल हुई।
 

तीन दिनों की पुलिस हिरासत
नलवा ने कहा, ‘‘(ईरानी के खिलाफ) पर्याप्त सबूत होने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।'' दिल्ली की एक अदालत ने चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मंगलवार को यह कहते हुए नियमित जमानत दे दी कि आरोपी को जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया था, इसलिए यह जमानत देने का मामला बनता है।

ईओडब्ल्यू ने जबरन वसूली मामले में फर्नांडीज से सितंबर में पूछताछ की थी। फिलहाल जेल में बंद चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए 17 अगस्त को आरोप पत्र दायर किया था। ईडी के मुताबिक, फर्नांडीज और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने चंद्रशेखर से लग्जरी कार और अन्य महंगे उपहार प्राप्त किए थे।

See also  मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी प्रदेश में ट्रांसमिशन लाइनों की करेगी ड्रोन पेट्रोलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *