गोंदिया में मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, हादसे में 50 से अधिक घायल; 10 की हालत गंभीर

 गोंदिया।
 महाराष्ट्र के गोंदिया शहर के पास रायपुर से नागपुर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर होने की खबर आ रही है। इस हादसे के कारण तीन बोगी पटरी से उतर गई। इस ट्रेन एक्सिडेंट में 50 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस संबंध में प्राप्त सूचना के मुताबिक, पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी रायपुर से नागपुर की ओर प्रस्थान कर रही थी। तभी मालगाड़ी और पैसेंजर आमने-सामने आ गई। सिग्नल नहीं दिख रहा था। इस एक्सिडेंट में तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

See also  मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक को सेवा विस्तार नहीं, 4 तारीख को खत्म हो रहा कार्यकाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *