NIA ने दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख का इनाम किया घोषित

नई दिल्ली
 अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भारत में कार्रवाई तेज हो गई है। खबर है कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इब्राहिम पर 25 लाख रुपये का ऐलान किया है। इसके अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन के सहयोगियों पर भी इनाम की घोषणा की गई है। NIA ने 'D' कंपनी से जुड़ी जांच में यह कार्रवाई की है। खास बात है कि भारत में कई आतंकवादी गतिविधियों के लिए वांछित दाऊद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरफ से भी 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया जा चुका है।

एनआईए के मुताबिक दाऊद गिरोह के लोग हिंदुस्तान में अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। जिसमें अवैध हथियार, विस्फोटक, ड्रग्स और फर्जी नोटों की तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं। इतना ही नहीं दाऊद पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई (ISI) और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भी भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है।

15 से लेकर 25 लाख तक का इनाम
एनआईए की इस लिस्ट में दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम उर्फ हाजी अनीस, उसका खास जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना, शकील शेख उर्फ छोटा शकील और इब्राहिम मुस्ताक अब्दुल रज्जाक मेनन उर्फ टाइगर मेनन के ऊपर यह इनाम घोषित किया गया है। एजेंसी की तरफ से जहां डॉन दाऊद इब्राहिम ऊपर 25 लाख का इनाम जारी किया है तो वहीं छोटा शकील के ऊपर 20 लाख का इनाम रखा गया है। जबकि अन्य आरोपियों जैसे अनीस चिकना और मेनन के ऊपर 15-15 लाख का इनाम घोषित किया गया है।

See also  देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार PMV EaS-E की बुकिंग शुरू ,16 नवंबर को लॉन्च

पहले भी रखा जा चुका है इनाम

दाऊद इब्राहिम को अंडरवर्ल्ड डॉन के अलावा कुछ साल पहले ग्लोबल टेररिस्ट भी घोषित किया गया है। बता दें कि दाऊद की फिलहाल पाकिस्तान के कराची में रहता है। हालांकि पाकिस्तान इस बात को सिरे से इनकार करता रहा है। हिंदुस्तान को कई मामलों में दाऊद इब्राहिम की तलाश है जिसमें वह सीधे तौर पर अपराधी है। जिसमें साल 1993 में हुए सीरियल बम धमाकों का मामला सबसे अहम है। दाऊद पर इसके पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी साल 2003 में 25 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था।

साल 1993 में हुए मुंबई धमाकों समेत दाऊद भारत में कई मामलों में वॉन्टेड है। खास बात है कि दाऊद के अलावा भारत में मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद, जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर, हिजबुल मुजाहिदीन के सैयद सलाहुद्दीन और करीबी अब्दुल रउफ असगर भी शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया की NIA ने इस साल फरवरी में इब्राहिम के खिलाफ नया मामला दर्ज किया था। एजेंसी को जानकारी मिली थी कि डी कंपनी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी समूहों की मदद से भारत में खास यूनिट तैयार की है, जिसके जरिए बड़े राजनेताओं और कारोबारियों को निशाना बनाने की योजना है। साथ ही एजेंसी को यह भी जानकारी मिली थी कि इसके जरिए वह आतंकियों और स्लीपर सेल्स को भी मदद मुहैया कराएगा।

See also  हरदा शीघ्र होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला : कृषि मंत्री पटेल

एक्शन में एनआईए
आपको बता दें कि इसी साल के मई के महीने में एनआईए ने दाऊद दाऊद इब्राहिम के खिलाफ 29 जगहों पर छापेमारी की थी। जिसमें हाजी अली और माहिम दरगाह से जुड़े ट्रस्टी सुहैल खंडवानी शामिल थे। इस मामले में 1993 ब्लास्ट के आरोपी समीर हिंगोरा, सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट, छोटा शकील का रिश्तेदार गुड्डू पठान दाऊद का भाई इकबाल कासकर और कयूम शेख शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *