नई दिल्ली,एजेंसी।
देशभर में बारिश कहर ढहा रही है। मानसून का रौद्र रूप लगातार तबाही मचा रहा है।
केरल और कर्नाटक में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है।
केरल में सबसे ज्यादा तबाही
#WATCH पथानामथिट्टा (केरल): पथानामथिट्टा में बाढ़ के बीच बचाव और राहत कार्य जारी है। pic.twitter.com/hFobVUcNz3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से आठ लोगों की जान गई।
आठ अन्य लोग अब भी लापता हैं।
सरकार ने 209 राहत शिविर बनाए हैं।
इनमें 5,792 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है।
27 मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि 196 घर क्षतिग्रस्त हुए।
#WATCH | अंबाला, हरियाणा | शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। pic.twitter.com/QlJj79ZOYn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
कर्नाटक में एक परिवार खत्म
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में लैंडस्लाइड ने एक परिवार को निगल लिया।
पहाड़ी के पास बने घर पर मलबा गिरने से दंपती और उनके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
#WATCH हैदराबाद (तेलंगाना): हैदराबाद के कई हिस्सों में ज़ोरदार बारिश हुई। pic.twitter.com/AKmfA7h9UY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
केदारनाथ मार्ग पर बढ़ी मुश्किलें
उत्तराखंड में लगातार बारिश से केदारनाथ और रुद्रप्रयाग क्षेत्र में कई जगह भूस्खलन हुआ।
इसके कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग और हाईवे बाधित रहे।
कांवड़ यात्रा पर भी इसका असर पड़ा।
राजस्थान में जलभराव
राजस्थान के 24 जिलों में बारिश दर्ज की गई।
अजमेर में कई सड़कें पानी में डूब गईं।
प्रशासन ने निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।
गुजरात में नदी उफान पर
Surat, Gujarat: The rain has stopped in Surat district, but the water level of the Kim River remains high. The Muktidham crematorium near the Kim River has been submerged, and locals are performing last rites at other cremation grounds pic.twitter.com/qwGom81MKx
— IANS (@ians_india) August 2, 2026
सूरत में बारिश थम गई, लेकिन किम नदी का जलस्तर ऊंचा बना हुआ है।
नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट जलमग्न हो गया।
अंतिम संस्कार के लिए लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
तमिलनाडु में बारिश के लिए दुआ
दूसरी ओर, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में सूखे हालात बने हुए हैं।
करीब दो हजार लोगों ने विशेष नमाज अदा कर बारिश की दुआ मांगी।
राज्य के कई हिस्सों में जल संकट बरकरार है।
जम्मू-कश्मीर में भी अलर्ट
Bandipora, Jammu and Kashmir: Continuous rainfall since early morning has raised water levels in streams and nallahs across Bandipora, while muddy water has disrupted drinking water supply in several areas. Authorities have advised residents living near water bodies to remain… pic.twitter.com/qPTK6WsCHN
— IANS (@ians_india) August 2, 2026
बांदीपोरा समेत कई इलाकों में लगातार बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। भारी बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/mTDNpRJikI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
#WATCH गुवाहाटी, असम: शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/nP45Jf73Up
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026