Skip to content
कुरुक्षेत्र।
शनिवार शाम एक कमरे से अचानक चीख-पुकार सुनाई दी।
मकान मालिक ऊपर पहुंचा तो अंदर का मंजर देखकर सन्न रह गया।
कमरे में 40 वर्षीय राजेश खून से लथपथ पड़ा था।
उसके पेट पर गहरा घाव था। आंतें बाहर निकली हुई थीं ।
(मृतक राजेश व समीप ही पॉलीथिन थैली में रखे आंतरिक अंग)
इसी दौरान पत्नी विमला देवी आंतों को बोरी में रखती दिखाई दी।
मकान मालिक को देखते ही वह घबरा गई।
फिर उसने छत से छलांग लगा दी ।
पुलिस ने मौके से तीन चाकू बरामद किए हैं।
इसके बाद मामला और रहस्यमय हो गया।
पोस्टमॉर्टम में राजेश का करीब 37 सेंटीमीटर लंबा घाव मिला।
वहीं, आधा लीवर और दाईं किडनी शरीर में नहीं थी।
अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है।
शरीर से ये अंग कब और कैसे गायब हुए?
हत्या के पीछे क्या राज?
(मृतक राजेश )
राजेश सीतापुर का रहने वाला था।
वह पत्नी के साथ करीब एक साल से कुरुक्षेत्र में रह रहा था।
दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
मकान मालिक के मुताबिक, विमला झाड़-फूंक भी करती थी।
हालांकि, पुलिस अभी हत्या की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
अंग गायब होने की गुत्थी भी सुलझाई जा रही है।
अस्पताल में पत्नी, पुलिस को पूछताछ का इंतजार
(अ्स्पताल में भर्ती आरोपी घायल पत्नी विमला देवी)
छत से गिरने के बाद विमला घायल हो गई।
उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट बताई गई है।
फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तबीयत सुधरने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
इसके बाद ही वारदात की पूरी कहानी सामने आने की उम्मीद है।
केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र संधू के मुताबिक, महिला की हालत सुधरने के बाद पूछताछ की जाएगी।
इसके बाद ही हत्या की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
पुलिस गायब अंगों से जुड़े सवालों की भी जांच कर रही है।
मामले के बड़े सवाल
हत्या की असली वजह क्या थी?
मृतक का आधा लीवर और किडनी कहां गई?
क्या दोनों अंग हत्या से पहले गायब हुए?
वारदात में कितने हथियार इस्तेमाल हुए?
महिला के झाड़-फूंक करने का मामले से कोई संबंध है या नहीं?
Post navigation