श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीरके कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।
लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में मारा गया है।
वह दक्षिण कश्मीर के जांगलपोरा इलाके में एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था।
सुरक्षाबलों ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी।
इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह मारा गया।
यह कार्रवाई कुलगाम के अखरन इलाके में CRPF चेकपोस्ट पर हुए हमले के बाद चलाए जा रहे तलाशी अभियान का हिस्सा थी।
इस हमले में तीन CRPF जवान घायल हुए थे।
टेरोरिस्ट लतीफ भट इस हमले में शामिल था और घटना के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।
मस्जिद में छिपा था लश्कर कमांडर, वीडियो कॉल पर भी नहीं माना
सिक्युरिटी फोर्स को खुफिया जानकारी मिली थी कि लतीफ भट कुलगाम के जांगलपोरा इलाके में मौजूद है।
इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों के मुताबिक, लतीफ को आत्मसमर्पण के लिए मनाने की कई कोशिशें की गईं।
कुलगाम के SSP अनायत अली चौधरी और 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर ने उससे वीडियो कॉल पर भी बात की।
फोर्स ने उसे हथियार डालने और सुरक्षित बाहर आने के लिए कहा, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया।
भट लतीफ मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था।
धार्मिक स्थल को नुकसान से बचाने के लिए सुरक्षाबलों ने संयम बरता और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन किया।
अधिकारियों के अनुसार, आतंकी की ओर से गोलीबारी किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई हुई। आखिरकार मुठभेड़ में वह मारा गया।
11 नवंबर को CRPF चेकपोस्ट पर किया था हमला
आतंकी लतीफ भट पर 11 नवंबर को कुलगाम के अखरन गांव में CRPF चेकपोस्ट पर हुए हमले में शामिल होने का आरोप था।
इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। जांच के दौरान CCTV फुटेज में लतीफ और उसके सहयोगी
उमर निसार डार को हमले से एक दिन पहले कुलगाम के अलग-अलग इलाकों में रेकी करते देखा गया था।
पुलिस के अनुसार, दोनों ने मीर बाजार, अखरन, हबलिश और किलम समेत कई जगहों पर गतिविधियां की थीं।
जांच एजेंसियों का दावा है कि उमर डार पिछले पांच से छह महीनों से लतीफ को पनाह और मदद दे रहा था।
लतीफ का साथी उमर निसार डार पहले ही मारा गया था
Bhatt का सहयोगी उमर निसार डार 16 नवंबर को कुलगाम के लारू इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
उस दौरान लतीफ घेराबंदी से बचकर निकलने में कामयाब रहा था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में उसकी तलाश तेज कर दी थी।
बुधवार को जांगलपोरा इलाके में दोबारा संपर्क स्थापित होने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
लतीफ भट पर अन्य हमलों में भी शामिल होने का आरोप
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, लतीफ भट पर इस साल जुलाई में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम में हुए हमलों में भी शामिल होने का आरोप था।
इन घटनाओं में एक पुलिस हेड कांस्टेबल और छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हुई थी।
अधिकारियों ने उसे घाटी में सक्रिय प्रमुख स्थानीय आतंकियों में शामिल बताया था।
कुलगाम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Latif की तलाश के दौरान कुलगाम के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया गया था।
पुलिस ने हमले के बाद 500 से अधिक लोगों से पूछताछ किए जाने की जानकारी भी दी थी।
मुठभेड़ के बाद संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।