लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद स्वेच्छा से इस्तीफा देकर नई चर्चा छेड़ दी है।
IIT और IIM से पढ़ाई करने वालीं, लंदन में नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए भारत लौटने वालीं दिव्या ने अब IAS को अपने जीवन का सिर्फ एक अध्याय बताया है।
उनके इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल है—
आखिर दिव्या मित्तल की अगली पारी किस दिशा में होगी?
दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि उनका इस्तीफा किसी अचानक हुई घटना या किसी “ट्रिगर मोमेंट” का परिणाम नहीं है।
उनका कहना है कि यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है।
आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
‘IAS मेरे जीवन का एक चैप्टर है’
दिव्या मित्तल ने कहा, “IAS की नौकरी मेरे जीवन का एक चैप्टर मात्र है, मेरा पूरा जीवन नहीं।”
उन्होंने 13 साल की अपनी सेवा को यादगार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है।
उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी।
इसके बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं।
IAS दिव्या मित्तल कभी IIT, IIM से कोर्स करने के बाद लंदन में नौकरी कर रही थीं, देश की सेवा की लगी तो भारत आकर IAS बन गईं और अब सालों की सेवा के बाद उनका ये इस्तीफा वायरल हो रहा है और ये कविता भी 👇#DivyaMittal pic.twitter.com/bP1xEKuraE
— Vishnu Sharma (@vishuITV) August 30, 2026
लेखन, पढ़ाने और समाज सेवा में दिख रही दिलचस्पी
नौकरी छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल क्या करेंगी,
इस पर उन्होंने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया है।
हालांकि, उन्होंने लेखन, शिक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे काम करने के संकेत दिए हैं।
दिव्या ने कहा कि उन्हें लिखने, पढ़ाने और समाज सेवा में हमेशा रुचि रही है।
वह आगे इन क्षेत्रों में सक्रिय हो सकती हैं।
राजनीति में जाने की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है,
हालांकि दिव्या मित्तल ने इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।
परिवार और दो बेटियों को भी बताया अहम

दिव्या मित्तल ने कहा कि आगे की राह तय करते समय उनका परिवार भी महत्वपूर्ण रहेगा।
उनकी दो बेटियां हैं और भविष्य के फैसलों में पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
कई जिलों में कलेक्टर रह चुकी हैं
मित्तल ने देवरिया, मिर्जापुर और संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
वह हाल ही में उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं।
लंदन की नौकरी छोड़ी,पहले बनीं IPS फिर IAS

(पति गगनदीप के साथ दिव्या)
हरियाणा के रेवाणी जिले में जन्मीं दिव्या मित्तल 2013 बैच की IAS अफसर हैं।
दिव्या दिल्ली IIT से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA हैं।
MBA की पढ़ाई के बाद दिव्या मित्तल की शादी गगनदीप सिंह से हो गई थी।
शादी के बाद दिव्या मित्तल और उनके पति लाखों रुपए के पैकेज पर लंदन चले गए थे।
मगर, कुछ महीने बाद ही पति-पत्नी ने लंदन की नौकरी को अलविदा कह दिया
और एक साथ इस्तीफा देकर अपने देश लौट आए।
दिव्या UPSC की तैयारी में जुट गईं।
उनका सिलेक्शन 2012 में IPS के लिए हुआ।
उन्हें गुजरात कैडर मिला था। IPS की ट्रेनिंग के दौरान भी दिव्या मित्तल ने अपना प्रयास नहीं छोड़ा।
कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार अगले साल ही 2013 में उनका IAS के लिए सिलेक्शन हो गया।
कविता से दिया-आगे बढ़ने का संकेत
इस्तीफे के बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक कविता भी वायरल हो रही है।
कविता में संघर्ष के बीच आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया गया है—
थकने पर आराम करने और मन भर आने पर रो लेने की बात है, लेकिन रुकने की नहीं।
दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद अब नजर इस बात पर है कि
13 साल की प्रशासनिक यात्रा के बाद उनकी नई पारी किस दिशा में आगे बढ़ती है।
Key Words: Divya Mittal, IAS Resignation, Uttar Pradesh, Social Service,
IIT Delhi, IIM Bangalore, UPSC, UP Politics, Divya Mittal News