उपचुनाव के लिए एमपी-बिहार समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया। इनमें मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीट शामिल हैं। सभी सीटों के लिए मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3, बिहार की 1 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *