गृह ज्योति योजना में एक माह के दौरान 30 लाख से ज्यादा उपभोक्ता को मिली छूट

ज्यादा खपत वाले गर्मी के मौसम में भी कम खपत से बिजली की छूट पाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शासन की गृह ज्योति योजना के आंकड़ों से ये साफ हो रहा है। बिजली कंपनी के अनुसार योजना में एक माह के दौरान मालवा-निमाड़ में करीब 30 लाख 54 हजार उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि तीस दिन के दौरान 150 यूनिट व प्रतिदिन औसत पांच यूनिट की खपत वाले घरेलू उपभोक्ता इस योजना की पात्रता में आते हैं। बीते माह कंपनी क्षेत्र में 30.54 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा संख्या इंदौर जिले के उपभोक्ताओं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *