वंदे भारत ट्रेन पर हमला, बंगाल में हुई घटना

कोलकाता, हाल में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल को दी गई पहली वंदे भारत ट्रेन पर हमले की खबरे हैं। आज मालदा स्टेशन के करीब इस ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया। जिससे ट्रेन के शीशे टूट गए। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पथराव के बाद ट्रेन की कुर्सी पर बिखरे कांच नजर आ रहे हैं। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ज्ञात हो कि हावड़ा से न्यू जलपाईगुडी तक चलने वाली इस ट्रेन से लोग बेहद खुश हुए थे। यह ट्रेन मोदी ने अपनी मां के निधन व अंतिम संस्कार के दो घंटे बाद आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *